Dehradun NewsHighlight

Gangster Vikram Sharma murder case: शिष्य अखिलेश सिंह पर हत्या की आशंका!

Gangster Vikram Sharma murder case: देहरादून में गैंगस्टर विक्रम शर्मा मर्डर केस को दो दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक पुलिस फरार बदमाशों तक नहीं पहुंच पाई है। हालांकि पुलिस अधिकारी दावा कर रहे हैं कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है। पूछताछ में ये भी सामने आया है कि विक्रम शर्मा के शिष्य ने अखिलेश सिंह ने ही सुपारी देकर ये हत्या करवाई है।

13 फरवरी को सिल्वर सिटी मॉल में दिनदहाड़े की थी विक्रम शर्मा की हत्या

बता दें 13 फरवरी को सिल्वर सिटी मॉल में दिनदहाड़े विक्रम शर्मा की हत्या कर दी गई। गैंगस्टर की हत्या करने वाले बदमाश अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपियों को गिरफ़्तारी के लिए एसटीएफ और दून पुलिस के अधिकारी अन्य राज्यों में दबिश दे रहे हैं।

CCTV में कैद हुई थी वारदात

पुलिस जांच में अब तक कई सबूत हाथ लगे हैं। मॉल की पहली मंजिल पर लगे CCTV कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि दो आरोपी पहले से मॉल में मौजूद थे। विक्रम के बाहर आते हुए हमलावर उनके पीछे-पीछे चले और बिल्कुल नजदीक से उसके सिर में गोलियां दाग दी और मौके से फरार हो गए।

हत्या के बाद किराये में ली गाड़ी लौटने हरिद्वार गए थे आरोपी

जांच में ये भी पता चला है कि इस खूनी खेल को अंजाम देने से पहले ये शूटर्स हरिद्वार रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में रुके थे। इतना ही नहीं, उन्होंने वहां से बाइक और स्कूटी किराए पर ली, देहरादून आए, इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया, और फिर वापस हरिद्वार जाकर गाड़ियां लौटा भी दी।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड से ताल्लुक रखता था गैंगस्टर विक्रम शर्मा, 30 की हत्या, 50 मुकदमे, जानें पूरी कुंडली

आरोपियों की धरपकड़ के लिए बॉर्डर सील

आशंका जताई जा रही है कि आरोपी वारदात के बाद ही राज्य की सीमा पार कर चुके हैं। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। साथ ही गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है। उत्तराखंड से लेकर दिल्ली और जमशेदपुर तक छापे मारे जा रहे हैं।

शिष्य अखिलेश सिंह पर हत्या की आशंका

सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक हत्यारा गैंगस्टर विक्रम शर्मा के गुर्गे में ही शामिल अखिलेश सिंह को बताया जा रहा है। कहा ये भी जा रहा है कि प्रॉपर्टी विवाद के चलते विक्रम शर्मा की हत्या की गई है। देहरादून के नए एसएसपी प्रमेंद सिंह डोबाल ने भी भरोसा दिलाया है कि कातिल जल्द सलाखों के पीछे होंगे।

विक्रम शर्मा का छात्र था माफिया डॉन अखिलेश सिंह

विक्रम ताइक्वांडो का शौकीन था। वह तत्कालीन बीएमपी ग्राउंड में बच्चों को ट्रेनिंग देता था। झारखंड का गैंगस्टर अखिलेश तब उसका छात्र हुआ करता था। विक्रम का छोटा भाई अरविंद शर्मा अखिलेश का दोस्त था, ऐसे में दोनों के बीच घरेलू संबंध भी थे। वर्ष 1999 में अखिलेश सिंह ने तेल कारोबारी ओम प्रकाश काबरा का अपहरण किया। तब पुलिस ने इस मामले में विक्रम सिंह के घर पर छापा मारा था। यह पहली बार था जब विक्रम का पुलिस से एक आरोपी के तौर पर सामना हुआ। यही उसका अपराध की दुनिया में पहला कदम भी था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें