Haridwar News

फर्जी VIP बनना पड़ा भारी, हूटर और काली फिल्म वाली स्कॉर्पियो पुलिस ने की सीज

हरिद्वार में शुक्रवार को वीआईपी रौब दिखा रहे एक युवक की हेकड़ी उस समय निकल गई जब पुलिस की चेकिंग में उसकी स्कॉर्पियो पकड़ी गई। लाल-नीली बत्ती की चमक, तेज हूटर और काले शीशों के सहारे सड़कों पर दबदबा बना रहा चालक सीधे सिडकुल थाने पहुंच गया।

हूटर और काली फिल्म वाली स्कॉर्पियो पुलिस ने की सीज

पुलिस के अनुसार 13 फरवरी को किर्गी चौक सिडकुल क्षेत्र में नियमित चेकिंग अभियान चल रहा था। इसी दौरान UK07 FG 3184 नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो तेज हूटर बजाते हुए आती दिखाई दी। वाहन को रोककर जांच की गई तो उसमें नियम विरुद्ध ब्लैक फिल्म लगी मिली और वीआईपी जैसा दिखने के लिए अवैध हूटर का इस्तेमाल किया जा रहा था।

पुलिस ने की कार सीज

मौके पर ही पुलिस ने शीशों की काली फिल्म उतरवाई और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वाहन को सीज कर दिया। वाहन चालक की पहचान अमन चौधरी पुत्र संजय कुमार निवासी हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने साफ किया कि किसी भी व्यक्ति को फर्जी वीआईपी स्टेटस दिखाने की अनुमति नहीं है और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। बताया जा रहा है अमन चौधरी बेलड़ा कांड में भी आरोपी था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें