TrendingHighlight

रोज डे पर रील बनाकर महिला ने खोली अपनी ही पोल! पुलिस ने मारा छापा, दर्ज किया केस- Video

वैलेंटाइन वीक में रोज डे मनाना एक कपल को भारी पड़ गया। महिला द्वारा पति को रोज देना उसके लिए भारी मुसीबत लेकर आ गया। कपल का कानूनी पचड़ों में फंसना तय है। दरअसल ये मामला बिहार का है। जहां मुंगेर में रोज डे मनाना एक महिला और उसके पति के लिए मुसीबत बन गया। इस रोज डे सेलिब्रेशन की वीडियो उनके घर में पुलिस के आने और फिर रेड पड़ने की वजह बन गई। चलिए विस्तार से पूरा मामला जान लेते है।

बिहार में कपल को ‘रोज डे’ सेलिब्रेशन पड़ा भारी

दरअसल हुआ यू कि कंचन देवी नाम की महिला ने कथित तौर पर खुद इंस्टाग्राम और फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वो अपने पति को गुलाब देती है और फिर शराब का गिलास और शराब की बोतल थमाती है। ये देखकर पति भी मुस्कुराता हुआ नजर आता हैं। हालांकि बिहार में तो सख्त शराबबंदी कानून लागू है। जिसके चलते ये वीडियो दोनों के लिए मुसीबत बन गई।

‘रोज डे’ वाले वीडियो में क्या है?

वीडियो में महिला ने पति को गुलाब के साथ शराब का गिलास और वाइन की बोटल थमाई यहीं दोनों के लिए मुसीबत बन गया। यही वीडियो वायरल हो गई। जिसे लाखों बार देखा गया। इसी के बाद एक और वीडियो सामने आया। जिसमें महिला पिस्तौल पकड़े हुए नजर आ रही है। इसपर वो पिस्तौल पकड़कर भोजपुरी गाने में लिप-सिंक करती दिखाई दे रही है। ये वीडियो भी वायरल हो गई। फिर क्या था कपल और लाइसेंस पिस्तौल धारक के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज की।

वीडियो के आधार पर पुलिस ने महिला के घर की छापेमारी

वीडियो को लेकर पुलिस को जानकारी मिली थी। जिसके बाद महिला के घर पर छापेमारी की गई। जांच में पता चला कि ये पिस्तौल एक विशाल कुमार नाम के शख्स की है। इसके पास हथियार का लाइसेंस है। अधिकारी दंपति और पिस्तौल धारक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर महिला के है 2.99 लाख फॉलोअर्स

बता दें कि वीडियो में नजर आ रहा शख्स एक व्यवसायी है। तो वहीं उसकी पत्नी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ब्यूटी पार्लर की मालकिन है। कंचन के इंस्टाग्राम पर 2.99 लाख फॉलोअर्स हैं। वीडियो सात फरवरी यानी रोज डे का है। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें