एक्सप्रेसवे का सफर होगा सस्ता!, 15 फरवरी से लागू होंगे टोल के नए नियम – Toll Rules

Toll Rules Revised: अब आपका एक्सप्रेसवे का सफर आरामदायक के साथ सस्ता भी होने वाला है। केंद्र सरकार ने नेशनल एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। टोल के ये नए नियम 15 फरवरी से लागू हो जाएंगे। ऐसे में चलिए एक बार इनपर नजर डाल लेते है।
Toll Rules Revised: एक्सप्रेसवे का सफर होगा सस्ता!, 15 February से लागू होंगे टोल के नए नियम
दरअसल सरकार ने नेशनल हाईवे फीस (निर्धारण और संग्रह) नियम, 2008 में संशोधन किया है। 15 फरवरी से से नया प्रावधान लागू हो जाएगा। इसके तहत अगर कोई नेशनल एक्सप्रेसवे पूरी तरह से यानी शुरुआत से अंत तक नहीं खुला है, तो टोल शुल्क केवल उस हिस्से पर लागू किया जाएगा जो खुला है।
टोल दरें सामान्य नेशनल हाईवे के हिसाब से होगी तय Toll Fee
इसके साथ ही टोल दरें इस हिस्से पर एक्सप्रेसवे नहीं बल्कि सामान्य नेशनल हाईवे के हिसाब से ली जाएंगी। जो कि जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमुमन वो कम होती हैं। अब तक होता ये था कि कई जगहों पर आंशिक रूप से तैयार एक्सप्रेसवे पर पूरी दर से टोल वसूला जाता था। इससे यात्री भी काफी परेशान रहते थे। अब इस नए नियम के बाद एक्सप्रेसवे पर चलने वाले लोगों के लिए ये खुशखबरी बना कर आया है।
15 फरवरी 2026 से लागू होंगे नियम
15 फरवरी 2026 से ये संशोधन लागू होगा। देशभर में इसके बाद जहां-जहां एक्सप्रेसवे आंशिक रूप से खुले है हैं, वहां पर नए नियम लागू होंगे।