कांप जाएगी रूह!, पहले पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, बनाई वीडियो और फिर इंस्टाग्राम पर की अपलोड

पंजाब से एक ऐसी घटना सामने आ रही है जिसे सुनकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। दरअसल यहां एक पति ने अपनी पत्नी की निर्मम तरीके से मौत के घाट उतार दिया। ना सिर्फ उसकी हत्या की बल्कि उसकी वीडियो भी बनाई और बाद में इंस्टाग्राम पर अपलोड भी है। इस वीडियो में व्यक्ति कहता हुआ नजर आ रहा है कि “मैंने उसे मार डाला।” महिला की हत्या के बाद तीन बच्चों के सिर से उनकी मां का साया हमेशा के लिए छिन गया।
पजांब में पति ने पत्नी पर बार-बार कुल्हाड़ी से किया हमला
दरअसल ये पूरी घटना मंगलवार की है। पंजाब के संगरूर जिले में एक आदमी ने बेरहमी से अपनी पत्नी हरकीर्तन कौर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। आरोपी पूर्व सरपंच का बेटा है। मृतक महिला हरकीर्तन कौर तीन बच्चों की मां थी। जिसमें 10 और आठ साल की दो बेटियां और छह साल का एक बेटा है।
ये भी पढ़ें:- चाची के सामने ही पैदा हुआ भतीजा, 18 साल का भी नहीं किया इंतजार, कर दिया ये कांड
वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर की अपलोड
आरोपी ने पत्नी की हत्या करने के बाद थाने में सरेंडर भी कर दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी पर बार-बार हमला किया। पहले आरोपी ने पत्नी को पीटा और फिर कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी। इस घटना का उसने वीडियो भी बनाया और फिर सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। इस घटना ने हर किसी को सन्न कर दिया।
वीडियो देखकर लोगों की कांपी रूह
वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स अपनी पत्नी को बार-बार मारता है। रिकॉर्डिंग की शुरुआत में महिला की सांसे चल रही होती है। जिसके बाद आरोपी उसकी गर्दन पर बार-बार कुल्हाड़ी जैसी किसी चीज से मारता है। वो तब तक मारता है जब तक वो मर नहीं जाती। आखिर में आरोपी पंजाबी में कहता है, “मैंने उसे मार डाला।”सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से सर्कुलेट हो रही है। ऐसे में पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस वीडियो शेयर ना करें।