Haridwar News

दोस्ती, शराब और गुस्सा: बहन पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा

धर्मनगरी हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में श्रीयंत्र पुलिया के पास झाड़ियों में बीते 6 फरवरी को लहूलुहान शव मिला था। पुलिस ने अब इस ब्लाइंड मर्डर केस से पर्दा उठा लिया है।

दोस्त बना दोस्त का दुश्मन

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल के नेतृत्व में गठित पांच टीमों ने दिन-रात एक कर सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे खंगाले, हर संदिग्ध कड़ी को जोड़ा और आखिरकार शक की सुई जिस पर जाकर रुकी, वह कोई और नहीं बल्कि मृतक का करीबी दोस्त अरविंद उर्फ शिवम निकला। दोस्त को बेरहमी से मौत के घात उतारने के बाद आरोपी मथुरा भाग गया था, लेकिन पुलिस ने आखिरकार उसे दबोच लिया है।

बहन पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि 6 फरवरी की रात दोनों एक साथ शराब पीने के लिए बैठे हुए थे। नशे में मृतक ने अरविंद की बहिन पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच गाली-गलौज हुई। देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई है।

आक्रोशित अरविंद ने पास पड़े पत्थर से अपने ही दोस्त पर एक के बाद एक वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरा घटनाक्रम को जोड़ा और आरोपी को गिरफ्तार किया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें