पत्नी की हत्या कर दफनाया शव, ऊपर से उगा दिया गेहूं, पति गिरफ्तार लेकिन नहीं मिला सुराग फिर…

दहेज की भूख आदमी को इस कदर अंधा कर देती है कि वो किसी की हत्या करने से भी नहीं कतराता। ऐसा ही एक मामला नालंदा जिले के मानपुर से सामने आ रहा है। जहां एक बार फिर दहेज के चलते एक महिला को मौत के घाट उतारा गया। हालांकि हत्या करने के बाद शव को ठीकाने लगाने का ये तरीका शायद ही आपने सुना होगा।
पत्नी की हत्या कर दफनाया शव, ऊपर से उगा दिया गेहूं
मानपुर में पति ने परिवार वालों के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। हद तब हुई जब उस शव को ना सिर्फ खेत में गाड़ा बल्कि उसके ऊपर गेहूं की खेती भी कर दी।
पुलिस के गिरफ्तार करने पर भी पति ने अपना मुंह नहीं खोला। लेकिन सच को छिपाया नहीं जा सकता। वो एक ना एक दिन बाहर आ ही जाता है। आखिरकार हत्या के दो महीने बाद महिला का शव खेत से बरामद किया गया। जिसके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

शादी के बाद दहेज की मांग
दरअसल इस पूरे मामले की शुरुआत बीते साल जून से हुई। जहां बड़ी धूमधाम से मनीष कुमार की शादी सविता कुमारी से हुई। दोनों शादी से खुश भी थे। साथ में इंस्टाग्राम पर कई रील भी बनाते थे। लेकिन छह महीने बाद दोनों के बीच खटपट शुरू हो गई। लड़का और उसके घऱवाले दहेज की मांग करने लगे। साथ ही गाड़ी भी मांगने लगे।
दहेज नहीं मिला तो कर दी हत्या
मृतक की मां न बताया कि रोज फोन पर बेटी से बातें होती थीं। लेकिन दो दिसंबर को नहीं हुई। ससुराल जाने पर भी वहां कुछ नहीं मिला। जिसके बाद पांच दिसंबर को सविता के घर वालों ने हत्या का केस दर्ज करवाया। मां ने बताया कि बेटी बताती थी कि ससुराल वाले दहेज में गाड़ी की मांग कर रहे हैं।
पति गिरफ्तार लेकिन नहीं मिला सुराग
केस दर्ज होने के बाद पुलिस को सविता का शव की नहीं मिला। जिसके बाद 14 जनवरी को उसके पति मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया। लेकिन मनीष मुंह खोलने का नाम ही नहीं ले रहा था। लगातार पूछताछ की गई लेकिन शव के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
ऐसे हुआ खुलासा
इसी बीच गांव के किसान अपने-अपने खेतों में गेहूं की खेती का पटवन कर रहे थे। लेकिन खेत में पटवन के चलते मिट्टी नीचे की ओर दब गई। जिसके चलते शव का कुछ हिस्सा दिखने लगा। पुलिस को तुरंत ही इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद मिट्टी खोदकर शव को निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टरमार्टम के लिए भेज दिया है।