Sports

T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया की शानदार शुरुआत!, पहले ही मैच में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

7 फरवरी 2026 से टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) के दसवें संस्करण की शुरुआत हो गई है। जिसमें पहले ही दिन भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जीत से टूर्नामेंट की शुरुआत की। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी के अंडर टीम की खराब शुरुआत के बावजूद 161 रनों का स्कोर बोर्ड पर लगाया।

T20 World Cup 2026 का आगाज!, पहले ही मैच में टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

दरअसल बीते दिन भारतीय टीम और यूएसए के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें टॉस हारकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी। जिसमें भारतीय टीम द्वारा 161 के स्कोर का पीछा करते हुए यूएसए 132 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। 29 रनों की ये जीत टीम के लिए ऐतिहासिक रही। साथ ही भारत अब टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाला देश बन गया है। इस लिस्ट में पहले दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया संयुक्त रूप से टॉप पर थे।

टीम इंडिया की यूएसए से हुई भिड़ंत

टीम इंडिया की बात करें तो शुरुआत उसकी कुछ खास नहीं थी। भारत के 77 रनों पर ही अपने 6 विकेट गिरा दिए थे। तब सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों में 4 छक्के और 10 चौकों की मदद से 84 रनों की नाबाद पारी खेली।

टीम इंडिया ने रचा इतिहास

अब भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है। बताते चलें कि ये टीम की लगातार नौवीं जीत थी। साल 2022 में टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंग्लैंड से हारकर बाहर हो गई थी। हालांकि इसके बाद टीम इंडिया ने सारे मैच जीते है। साल 2024 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में टीम ने एक भी मैच नहीं हारा। फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टीम दूसरी बार चैंपियन बनी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें