Champawat News

चंपावत दौरे पर CM: 511करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चंपावत दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम ने 20 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

सीएम धामी ने किया 20 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

सीएम धामी ने शारदा कॉरिडोर के अंतर्गत 107 करोड़ की लागत से शारदा घाट के पुनर्विकास कार्यों, 85 करोड़ की लागत से इकोलॉजिकल कॉरिडोर कार्यों का शिलान्यास करने के साथ ही 319 करोड़ से अधिक की लागत से 20 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर माघ खिचड़ी कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुआ।

सीएम धामी ने कसा विपक्ष पर तंज

सीएम धामी ने अपने संबोधन में कहा हमारी सरकार प्रदेश की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है, लेकिन दुर्भाग्यवश कुछ लोगों को देवभूमि उत्तराखंड का यह विकास रास नहीं आ रहा है। इसका विरोध करने के उद्देश्य से कुछ तत्व सोशल मीडिया के माध्यम से दुष्प्रचार अभियान चला रहे हैं, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: खड़ी होली और खिचड़ी भोज कार्यक्रम में शामिल हुए CM, श्रद्धालुओं को खुद वितरित किया प्रसाद

मुख्यमंत्री ने कहा देश पर छह दशकों तक शासन करने वाले लोग अब अतीत का हिस्सा बनते जा रहे हैं। जनता ने उन्हें नकार दिया है और आज की पीढ़ी तो उनके नाम तक भूलने लगी है। देश और प्रदेश अब स्पष्ट दृष्टि, निर्णायक नेतृत्व और विकास के पथ पर अग्रसर होने के संकल्प के साथ आगे बढ़ चुका है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें