Champawat News

खड़ी होली और खिचड़ी भोज कार्यक्रम में शामिल हुए CM, श्रद्धालुओं को खुद वितरित किया प्रसाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को टनकपुर स्थित शारदा घाट में आयोजित पारंपरिक माघ खिचड़ी भोज कार्यक्रम में पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने सहभाग कर प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति से जुड़ाव का संदेश दिया। सीएम ने श्रद्धालुओं को खुद प्रसाद वितरित किया। साथ ही स्थानीय नागरिकों के साथ बैठकर माघ खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया।

खड़ी होली कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी

कार्यक्रम के दौरान सीएम ने स्थानीय महिलाओं के साथ कुमाऊं की प्राचीन लोक परंपरा “खड़ी होली” में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में घेरा बनाकर खड़े होकर कुमाऊंनी लोकगीत गाए, जिनमें सीएम ने भी स्वर मिलाया। ढोल-दमाऊं और लोकधुनों की मधुर लय पर पूरा वातावरण भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक गौरव से ओतप्रोत हो उठा। टनकपुर की गलियों में गूंजती खड़ी होली ने कुमाऊं की जीवंत लोक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

समाज को एक सूत्र में बांधती खिचड़ी भोज जैसी परंपराएं

मुख्यमंत्री धामी इस अवसर पर कहा कि माघ मास श्रद्धा, सादगी, संयम और समरसता का प्रतीक है। खिचड़ी भोज जैसी परंपराएं समाज को एक सूत्र में बांधती हैं, वहीं खड़ी होली जैसी लोक विधाएँ हमें अपनी जड़ों, संस्कृति और विरासत से जोड़ती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी परंपराएं सामाजिक एकता को मजबूत करती हैं और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक पहचान से परिचित कराती हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें