Nainital NewsHaldwani News

भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज अनिल कुमार निलंबित, करोड़ों के फर्जीवाड़ा मामले में बरती थी लापरवाही

हल्द्वानी के चर्चित ठेकेदार धनजंय गिरी से जुड़े बड़े फर्जीवाड़े के मामले में आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने सख्त रुख अपनाया है। जांच में लापरवाही बरतने पर आईजी ने भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज अनिल कुमार को निलंबित कर दिया है।

भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज अनिल कुमार को किया निलंबित

बता दें यह कार्रवाई धनजंय गिरी के खिलाफ चल रहे करोड़ों रुपए के फर्जीवाड़े की जांच में लापरवाही पाए जाने पर की गई है। IG कुमाऊं के अनुसार धनजंय गिरी के खिलाफ 10 करोड़ रुपए से अधिक के फर्जीवाड़े के गंभीर मामलों में जांच चल रही है। आईजी ने इस प्रकरण को बेहद गंभीर मानते हुए पुलिस को तेजी से निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।

धनजंय गिरी के खिलाफ 9 मुकदमे दर्ज

IG कुमाऊं ने बताया कि वर्ष 2018 से अब तक धनजंय गिरी के खिलाफ कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आर्थिक अनियमितताओं और धोखाधड़ी से जुड़े मामलों की गहन जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT का गठन किया गया है जिसका हेड एसपी सिटी हल्द्वानी को बनाया गया है, ताकि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा सके।

दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई: IG कुमाऊं

आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की है कि धनजंय गिरी द्वारा किए गए किसी भी प्रकार के फर्जीवाड़े या धोखाधड़ी की जानकारी सीधे पुलिस को दें, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें