Ankita Bhandari NewsHighlight

अंकिता भंडारी की मां से मिलने पहुंची ज्योति अधिकारी, गले लगकर रोई, बोली मेरी क्या गलती…

कुमाऊं की व्लॉगर ज्योति अधिकारी शुक्रवार को पौड़ी के डोभ श्रीकोट गांव पहुंची। जहां उन्होंने अंकिता भंडारी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान ज्योति अंकिता की मां के गले लग रोती नजर आई।

अंकिता भंडारी की मां से मिलने पहुंची ज्योति अधिकारी

ज्योति अधिकारी ने कहा कि वह पहले अंकिता के परिवार से मिलना चाहती थीं, लेकिन उनके खिलाफ केस दर्ज होने की वजह से वह ऐसा नहीं कर पाईं। ज्योति ने आगे बताया कि अंकिता की मां की तबीयत बहुत खराब है और उनके परिवार की आर्थिक हालत भी बहुत खराब है।

अंकिता के परिजनों को दी आर्थिक मदद

ज्योति ने अंकिता के परिवार को आर्थिक मदद दी और कहा कि वह सोशल मीडिया पर लोगों के सपोर्ट से इकट्ठा किए गए पैसे देने और उनका हालचाल जानने आई हैं। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी के लिए इंसाफ की मांग उठाने पर उन्हें छह दिन के लिए जेल भेज दिया गया था।

pauri news
ज्योति अधिकारी ने अंकिता के परिजनों को दी आर्थिक मदद

चार साल से न्याय की गुहार लगा रहा परिवार: ज्योति

व्लॉगर ज्योति अधिकारी ने कहा कि अंकिता भंडारी का परिवार चार साल से न्याय की गुहार लगा रहा है। व्लॉगर ने आगे कहा कि अंकिता के परिवार को न्याय दिलाने में हर संभव कोशिश की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें