Haridwar NewsHighlight

हरिद्वार में इलाज के नाम पर हैवानियत! फर्जी डॉक्टर ने महिला से की शर्मनाक हरकत

देवभूमि में इलाज के नाम पर भरोसे को तार-तार कर देने वाला एक शर्मनाक मामला सामने आया है। हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला के साथ फर्जी डॉक्टर द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और स्वास्थ्य सेवाओं की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

बेहोशी का इंजेक्शन देकर महिला के साथ अश्लील हरकत

जानकारी के अनुसार, मंगलौर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती महिला को कथित रूप से आरोपी डॉक्टर ने बेहोशी का इंजेक्शन दिया। आरोप है कि इसके बाद उसने महिला के साथ अश्लील हरकत की। कुछ देर बाद जब महिला को होश आया तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन अस्पताल के भीतर पहुंचे और हंगामा खड़ा हो गया।

आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मंगलौर कोतवाली पुलिस ने बिना देरी किए मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर रिजवान, निवासी मुख्याली खुर्द, लक्सर, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

मामले की जांच जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है, साथ ही अस्पताल की भूमिका और आरोपी की चिकित्सकीय डिग्री की भी जांच की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि इलाज की आड़ में अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें