देहरादून में ध्वस्त होती कानून व्यवस्था पर UKD का हल्ला-बोल, SSP कार्यालय का किया घेराव

राजधानी देहरादून में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर अब लगातार सवाल खड़े होने लगे हैं। वहीं कांग्रेस के बाद अब उत्तराखंड क्रांति दल ने भी देहरादून पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
देहरादून में ध्वस्त होती कानून व्यवस्था पर UKD का हल्ला-बोल
उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) ने बुधवार को बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई और देहरादून SSP कार्यालय का घेराव किया। UKD की केंद्रीय महामंत्री किरण रावत का कहना है कि कुछ समय से उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। देहरादून में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और हत्याओं की बढ़ती घटनाएं बताती हैं कि शहर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
दिनदहाड़े हुई इस हत्या से तीन दिन पहले ही पुलिस से की थी शिकायत
केंद्रीय महामंत्री किरण रावत ने कहा बीते दो दिन पहले दिनदहाड़े गुंजन श्रीवास्तव की हत्या ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, और अगर पुलिस ने उनकी गुहार सुनी होती, तो आज देहरादून में इतनी बड़ी घटना नहीं होती। बता दें गुंजन और उसके परिजनों ने हत्या से तीन पहले ही खुड़बुड़ा पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत की थी। बावजूद इसके पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया।
ये भी पढ़ें: Dehradun murder case: पुलिस की लापरवाही से गई जान! SSP ने किया चौकी प्रभारी को सस्पेंड