Trending

“दारू रखते हो तो चखना भी रखा करो…” चोरी करने के बाद मालिक के लिए नोट छोड़ गया चोर

राजस्थान के जैसलमेर से एक ऐसी घटना सामने आ रही है। जिसने सभी को हैरान कर दिया। अमुमन चोरी की खबरें डर और नुकसान से जुड़ी होती हैं। हालांकि इस बार एक अलग ही मामला सामने आया है। यहां पर चोर ने ना सिर्फ घर का कीमती सामान चुराया। बल्कि जाते-जाते मजेदार और फिल्मी डायलॉग लिखकर भी छोड़ गया। जिसके पीड़ित भी पढ़कर हैरान रह गए। अब ये अनोखा चोरी का मामला सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

चोरी करने के बाद मालिक के लिए नोट छोड़ गया चोर

दरअसल ये घटना जैसलमेर में एक सरकारी सहायक अभियंता (AEN) सोहन जांगिड़ के सरकारी क्वार्टर में हुई। जब वो काम से बाहर गए थे। तभी चोर ताला तोड़कर घर में घुस गया। हालांकि जब वो सुबह वापस घर लौटे तो नजारा देखकर चौंक गए। पूरा घर बिखरा पड़ा था। साथ ही कई कीमती चीजें भी गायब थीं।

thief

सामान चुराकर आराम से बैठकर पी शराब

मिली जानकारी के मुताबिक चोर घर का सामान चुरा कर लेकर जा ही रहा था कि तभी उसकी नजर महंगी शराब पर पड़ी। जिसके बाद चोर ने वहीं पर बैठकर पूरी शराब ही पी डाली। लेकिन चोर को इस दौरान खाने को चखने में कुछ मिला नहीं। इस बात से नाराज चोर ने मालिक के नाम एक नोट छोड़ दिया।

“दारू रखते हो तो चखना भी रखा करो…”

उसने नोट में लिखा कि “दारू रखते हो तो आलू चिप्स भी रखा करो।” इसके साथ ही चोर ने दीवारों पर भी लिपस्टिक से लिखा और कई नोट्स छोड़े।

चोर ने अपने नोट में लिखा, “ढूंढते रह जाओगे, लेकिन बिहारी बाबू न कभी मिला, न कभी मिलेगा. मैं कोई दस्तावेज नहीं ले जा रहा हूं. अगर पुलिस में शिकायत की तो तू मेरा सबसे बड़ा दुश्मन होगा. नहीं तो मैं तुझे भूल जाऊंगा, तू मुझे भूल जाना।”

फिल्मी डॉयलाग दीवार पर लिखे

इसके साथ ही चोर ने भावुक होते हुए एक नोट लिखा,”आपकी सुंदर पेन से लिख रहा हूं। मैंने तुम्हारा अन्न खाया है, आनंद आया। मजबूरी ने पहली बार ऐसा काम करवाया है। जिंदा रहा तो एहसान नहीं भूलूंगा धन्यवाद बिहारी बाबू। इन शब्दों को पढ़कर पीड़ित भी हैरान रह गया कि चोर चोरी करने के साथ-साथ इतना समय लेकर पत्र कैसे लिख गया।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button