Dehradun NewsBig News

Dehradun road accident में 3 यात्रियों की मौत, सीएम धामी ने जताया हादसे पर दुख

विकासनगर के मीनस मार्ग पर क़वानु के पास हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ गई है। बता दें हिमाचल रोडवेज की बस मंगलवार सुबह अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि दर्जनों यात्री घायल हैं।

Dehradun road accident में 3 यात्रियों की मौत

बता दें बस हिमाचल रोडवेज की थी। जो नेरवा से पौंटा की ओर जा रही थी। इस दौरान विकासनगर के कुवाणु-मीनस मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा होते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। आनन-फानन में ग्रामीणों ने एसडीआरएफ की टीम में साथ मिलकर घायलों का रेस्क्यू किया

12 यात्रियों की हालत गंभीर

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में 35–36 यात्री सवार थे, जिनमें से अब तक 3 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 11–12 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जबकि अन्य को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को विकासनगर अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है।

ओवरटेक बना हादसे की वजह

हादसे वाली जगह राजस्व क्षेत्र में स्थित है, जहां SDRF और पुलिस फोर्स मिलकर राहत और बचाव अभियान चला रही। बस सवार व्यक्तियों से जानकारी करने पर प्रथम दृष्टया एक छोटे वाहन द्वारा बस को ओवरटेक करने के दौरान बस के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होना ज्ञात हुआ है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

मृतकों की पहचान

  • यास्मीन बेगम (46) पत्नी नेक मोहम्मद क्यारला नेरवा (हिमाचल)
  • रिचा (30) पत्नी बिरेंद्र नेरवा (हिमाचल)
  • धन बहादुर, ग्राम क्यारला नेरवा (हिमाचल)

सीएम धामी ने जताया हादसे पर दुख

हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख जताया है। सीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा “क्वानू-मीनस मोटर मार्ग, कालसी क्षेत्र (देहरादून) में हिमाचल परिवहन निगम की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी से दूरभाष पर बात कर आवश्यक निर्देश दिए। जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कराया गया है। नजदीकी सभी चिकित्सा केंद्रों को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। आवश्यकता पड़ने पर किसी भी गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया जाएगा। ईश्वर से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं’।

ये भी पढ़ें: देहरादून में यात्रियों से भरी रोडवेज बस खाई में गिरी, 35 घायल, 3 की मौत

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें