Big NewsAnkita Bhandari NewsUttarakhand

Ankita Murder Case में बड़ा अपडेट: CBI ने अज्ञात VIP के खिलाफ दिल्ली में दर्ज किया मुकदमा

Ankita Murder Case में जांच ने एक अहम मोड़ ले लिया है। इस मामले में सीबीआई की दिल्ली स्पेशल क्राइम ब्रांच (शाखा-2) ने दिल्ली में एक अज्ञात वीआईपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही अब जांच का दायरा और भी व्यापक हो गया है।

CBI टीम ने उत्तराखंड पहुंच कर जुटाए कई अहम सबूत

बता दें सोमवार को सीबीआई की विशेष टीम जांच के लिए उत्तराखंड पहुंची थी। टीम ने देहरादून और ऋषिकेश में डेरा डालते हुए सबूत जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीबीआई अधिकारी घटनाक्रम से जुड़े लोगों से विस्तृत पूछताछ कर रहे हैं और पुराने साक्ष्यों की दोबारा गहन समीक्षा की जा रही है।

डिजिटल साक्ष्यों पर किया जाएगा खास फोकस

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई की जांच में अब डिजिटल साक्ष्यों पर खास फोकस किया जाएगा। इसमें मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, बैंकिंग लेन-देन, संपर्क विवरण, वायरल ऑडियो-वीडियो क्लिप, गवाहों के बयान और अन्य दस्तावेज़ी सबूतों की विस्तार से जांच की जाएगी। CBI यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के समय किन लोगों की भूमिका रही और किस स्तर पर दबाव या साजिश हुई।

सीएम धामी ने 9 जनवरी को दी थी CBI जांच की संस्तुति

गौरतलब है कि 9 जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हाई-प्रोफाइल अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति दी थी। इसके बाद केंद्र सरकार की अनुमति मिलने पर सीबीआई ने औपचारिक रूप से केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीबीआई की सक्रियता के बाद एक बार फिर अंकिता भंडारी हत्याकांड राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया है।

ये भी पढ़ें: अंकिता हत्याकांड में एक और ‘राज़दार’ की एंट्री, BJP के एक और बड़े नेता पर गंभीर आरोप

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें