Pauri Garhwal NewsBig NewsRahul Gandhi News

कोटद्वार ‘बाबा’ विवाद में राहुल गांधी की एंट्री, दीपक के समर्थन में बोले- डरो मत, हम तुम्हारे साथ हैं

कोटद्वार में ‘बाबा’ शब्द को लेकर चल रहे दुकान नाम विवाद ने अब सियासी रंग ले लिया है। इस मामले में अब राहुल गांधी की एंट्री के बाद उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

कोटद्वार में ‘बाबा’ शब्द को लेकर चल रहे विवाद में राहुल गांधी की एंट्री

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए दीपक कुमार के समर्थन में खुलकर बयान दिया। उन्होंने लिखा कि उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो हैं और वे संविधान व इंसानियत के लिए लड़ रहे हैं। राहुल गांधी ने BJP और संघ परिवार पर नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा, “डरो मत, हम तुम्हारे साथ हैं, तुम बब्बर शेर हो।”

Rahul Gandhi tweet

बजरंग दल ने नाम को लेकर जताया था विरोध

दरअसल, यह पूरा विवाद 26 जनवरी से शुरू हुआ, जब कोटद्वार स्थित ‘बाबा स्कूल ड्रेस एंड मैचिंग सेंटर’ नाम की दुकान पर आपत्ति जताई गई। बजरंग दल ने दुकान के नाम में ‘बाबा’ शब्द के इस्तेमाल पर विरोध दर्ज कराया, जिसके बाद मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ता चला गया।विवाद के बीच दुकानदार दीपक कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में दीपक ने खुद को ‘मोहम्मद दीपक’ बताते हुए कहा कि उनका नाम और दुकान इंसानियत की मिसाल है, न कि किसी को ठेस पहुंचाने का जरिया। दीपक की इस दलील के बाद मामला और संवेदनशील हो गया।

ये भी पढ़ें: कोटद्वार में ‘बाबा’ नाम पर बवाल, नाम हटवाने पहुंचे थे बजरंग दल कार्यकर्ता, हो गई पिटाई

बजरंग दल ने किया था विरोध

शनिवार को बजरंग दल की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसके चलते कुछ समय के लिए सड़क जाम की स्थिति भी बनी। वहीं, युवा कांग्रेस भी दीपक के समर्थन में मैदान में उतर आई। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से इलाके में तनाव का माहौल देखा गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें