Udham Singh Nagar News

SSP मणिकांत मिश्रा के खौफ से बेनकाब हुआ शातिर लुटेरा, लूट कांड का वांछित गिरफ्तार

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के सख्त तेवरों का असर अब जमीन पर साफ दिखने लगा है। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऊधमसिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलभट्टा पुलिस ने लूट कांड में वांछित चल रहे शातिर लुटेरे अबरार को गिरफ्तार कर लिया है।

लूट केस का आरोपी गिरफ्तार

उधम सिंह नगर पुलिस के अनुसार, आरोपी को बहेड़ी–किच्छा रोड से दबोचा गया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और लूट का माल भी बरामद किया है है। बता दें यह गिरफ्तारी एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।

ssp manikant mishra
लूट केस का आरोपी गिरफ्तार

फरार आरोपी की तलाश जारी

लूट के इस मामले में अब तक दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें