International News

दुनिया का पहला ‘सोने का शहर’, गोल्डन स्ट्रीट पर चलेंगे लोग – World’s First Gold Street

World’s First Gold Street In Dubai: अगर हम आपसे ये कहें कि दुनिया में एक जगह सोने का शहर बनने जा रहा है तो क्या आप यकीन करेंगे? आप यकीन करें या ना करें, लेकिन ये सच है। दरअसल ये सोने का शहर और कहीं नहीं बल्कि दुबई में बनने जा रहा है। वहां की सरकार एक अनोखी परियोजना लेकर आई है। जिसमें दुनिया की पहली गोल्ड स्ट्रीट यानी सोने से बनी सड़क बनाई जाएगाी।

Dubai

दुनिया का पहला ‘सोने का शहर’ World’s First Gold Street In Dubai

दरअसल ये दुबई गोल्ड डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट का हिस्सा है। जिसको सोने का घऱ या होम ऑफ गोल्ड कहा जा रहा है। इसका मकसद दुबई को सोने और ज्वैलरी के व्यापार में दुनिया के सबसे बड़े केंद्र के रूप में पेश करना है।

गोल्डन स्ट्रीट पर चलेंगे लोग

गोल्ड स्ट्रीट पूरी तरह सोने के एलिमेंट्स से बनाई जाएगी। इसे दुबई के डेरा इलाके में बनाया जाएगा। आपको बता दें कि ये इलाका पहले से ही गोल्ड सौक के लिए फेमस है। यहां लोग खासकर पर्यटक सोना और जूलरी की खरीददारी करने आते हैं।

एक हजार से ज्यादा सोने की दुकानें

इस नए डिस्ट्रिक्ट में एक ही जगह पर रिटेल दुकानें, होलसेल ट्रेडिंग, बुलियन यानी सोने की ईंटें, निवेश और ज्वैलरी से जुड़ी सारी चीजें मिलेंगी। अधिकारियों को उम्मीद है कि यहां करीब एक हजार से ज्यादा रिटेल सोने की दुकानें होंगी। ये पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बन सकता है।

दुबई सरकार ने जारी किया पहला वीडियो

इस नए प्रोजेक्ट को इथरा में लॉन्च किया गया। ये दुबई डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमी एंड टूरिज्म (DET) और दुबई फेस्टिवल्स एंड रिटेल इस्टैब्लिशमेंट (DFRE) के तहत काम करता है।

दुबई सरकार ने प्रोजेक्ट के शुरूआत में ही इसका पहला वीडियो रिलीज कर दिया है। जिससे लोग इसके लिए काफी उत्साहित हो गए है। यह न्यू प्रोजेक्ट व्यापार को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यटन भी बढ़ाएगा। दुनियाभर में लोग अब इस सोने की सड़क पर चलते का इंतजार कर रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें