NationalHighlight

अंतिम संस्कार से पहले Ajit Pawar का आखिरी ऑडियो मैसेज वायरल, आप भी सुनिए

Deputy CM Ajit Pawar Audio Message : 28 जनवरी को बारामती में प्लेन हादसा में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया। इस हादसे के बाद राज्य के साथ पूरा देश स्तब्ध है। इसी बीच अब अजित पवार का एक आखिरी ऑडियो मैसेज वायरल हो रहा है। इस एआई ऑडियो को लोग काफी ज्यादा शेयर किया जा रहा है। जिसे सुनकर लोग काफी भावुक हो रहे हैं।

अंतिम संस्कार से पहले आखिरी ऑडियो मैसेज वायरल AI Audio Message of Deputy CM Ajit Pawar

दरअसल अजित पवार का ये आखिरी ऑडियो मैसेज मराठी भाषा में है। इसमें अजित कहते हुए सुनाई दे रहे है कि “मुझे इस बात का गर्व है कि मैं सबके काम आ सका। हो सकता है मेरे स्वभाव से किसी को दुख हुआ हो, लेकिन मेरी कोशिश हमेशा यही रही है कि मैं आम लोगों के काम आ सकूं। नियति किसी के हाथ में नहीं है। मेरे जाने के बाद भी विकास की गति नहीं थमनी चाहिए।”

ये भी पढ़िए:- बुरी तरह झुलस गए थे अजित पवार!, इस चीज से हुई ‘दादा’ के शव की पहचान

महाराष्ट्र के लोगों से कहा ये

आगे वो महाराष्ट्र के लोगों से कहते है, “उठो और काम पर लगो. मेरा महाराष्ट्र सदैव आगे रहेगा। अब मैं अलविदा कह रहा हूं. महाराष्ट्र काम रोकता नहीं है। मेरी कसम राजकाज करो, पर विकास की गति को मत रोको। आंसू पोंछो, रोओ मत। आखिरी पल में, मेरी आंखों के सामने तुम सबका चेहरा है। अपनी आखिरी सांस तक, मैं तुम्हारे साथ चला। मुझे गर्व है कि आज मैं खाली हाथ नहीं हूं। किस्मत का खेल चलता रहा और आज मेरा सफर रुक गया है।”

ये भी पढ़िए:- Ajit Pawar का ये सपना रह गया अधूरा…, इसी तरह हादसे ने दादी का भी करियर किया था खत्म

आज होगा अजित पवार का अंतिम संस्कार

बताते चलें कि आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अजित पवार का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसमें शरद पवार के साथ-साथ कई बड़े नेता उनके अंतिम दर्शन करने आएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें