National

बुरी तरह झुलस गए थे अजित पवार!, इस चीज से हुई ‘दादा’ के शव की पहचान

आज बुधवार सुबह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार विमान हादसे का शिकार हो गए। वो मुंबई से बारामती जा रहे थे। तभी उनका निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

अजित पवार समेत कुल पांच लोगों की इस क्रैश में मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि विमान में एक दम से आग के गोले में तब्दिल हो गया। जिससे अंदर मौजूद लोग बुरी तरह झुलस गए। अजित पवार का शव भी काफी झुलस गया था जिससे उनकी पहचान करना काफी मुश्किल हो गया था।

ये भी पढ़ें:- Ajit Pawar का ये सपना रह गया अधूरा…, इसी तरह हादसे ने दादी का भी करियर किया था खत्म

बुरी तरह झुलस गए थे अजित पवार!, इस चीज से हुई ‘दादा’ के शव की पहचान

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, अजित पवार के शव की पहचान उनकी कलाई में पहनी घड़ी से हुई। संयोग की बात ये है कि उनकी एनसीपी का चुनाव चिन्ह भी घड़ी ही है। इस इत्तेफाक के चलते सियासी गलियारों में भावुक चर्चाएं हो रही हैं।

ये भी पढ़ें:- षड्यंत्र या फिर चूक?, आखिर कैसे क्रैश हुआ Ajit Pawar का प्लेन? चश्मदीदों की गवाही से दिल्ली तक हलचल

कौन सा विमान हुआ हादसे का शिकार?

दरअसल जो विमान हादसे का शिकार हुआ है वो लियरजेट-46 था। इसे दिल्ली की वीएसआर वेंचर्स कंपनी संचालित कर रही थी। करीब सुबह 8:10 पर ये मुंबई से चला था। 35 मिनट बाद इसे बारामती एयरपोर्ट पर उतरना था।

सुबह 8:45 बजे विमान क्रैश हुआ। खबरों की माने तो विमान का संतुलन बिगड़ गया था। जिससे वो रनवे के पास ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टक्कर के साथ ही विमान में आग लग गई। जिसके चलते बचाव का कोई मौका नहीं मिल पाया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें