UttarakhandBig News

केदारनाथ- बदरीनाथ समेत सभी मंदिरों में गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित!, BKTC अध्यक्ष का बड़ा ऐलान

उत्तराखंड में जल्द ही बाद धार्मिक बदलाव होने वाला है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बड़ा बयान देते हुए कि बदरीनाथ धाम, केदारनाथ धाम समेत मंदिर समिति के अधीन आने वाले सभी मंदिरों में गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसके लिए मंदिर समिति की आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

केदारनाथ- बदरीनाथ समेत सभी मंदिरों में गैर-हिंदुओं का प्रवेश होगा वर्जित

BKTC के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का कहना है कि देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की रक्षा सर्वोपरि है। केदार खंड से लेकर मानस खंड तक स्थापित मंदिर श्रृंखला में परंपरागत रूप से गैर-हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहा है लेकिन गैर-भाजपा सरकारों के समय परंपराओं का उल्लंघन होता रहा है।

अवैध मजारों को हटाने की कार्रवाई का BKTC अध्यक्ष ने किया स्वागत

अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में प्रदेशभर में अवैध मजारों को हटाने की कार्रवाई स्वागत योग्य है। यह कदम उत्तराखंड की धार्मिक अस्मिता, सांस्कृतिक विरासत और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें