Dehradun News

77वां गणतंत्र दिवस: सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में किया ध्वजारोहण, प्रदेशवासियों को दी बधाई

देशभर में आज 77वां गणतंत्र दिवस की धूम देखने को मिल रही है। इस बार खास बात ये है कि आज राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने का ऐतिहासिक उत्सव भी मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 77वां गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड मुख्यमंत्री आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सीएम धामी ने किया ध्वजारोहण

मुख्यमंत्री आवास पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। वहीं इस दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ भी दिलाई। वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं एवं राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया।

संविधान के निर्माण का महापर्व है गणतंत्र दिवस

सीएम धामी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान के निर्माण का महापर्व है। ये अवसर हमें स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने और अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देता है। ऐसे में हम सब की जिम्मेदारी है कि संविधान के उद्देश्यों के अनुरूप न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूलभूत लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहें।

उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: CM

सीएम ने कहा कि भारत को साल 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के पीएम मोदी के संकल्प को साकार करने और देवभूमि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी ने 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बताया है। इस प्रेरणादायी कथन से प्रदेशवासियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

ये भी पढ़ें: 77वां गणतंत्र दिवस: लोकभवन में राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण, प्रदेशवासियों को दी बधाई

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें