NationalHighlight

Republic Day 2026 : देश मना रहा आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस, PM ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

भारत आज यानी 26 जनवरी (26 january 2026) को अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर तिरंगा झंड़ा फहराएंगी। इस दौरान भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दुनिया भारत की सैन्य शक्ति का अनोखा संगम देखेगी। आज आसमान में भारतीय सेना राफेल, सुखोई, जगुआर जैसे विमान करतब दिखाते नजर आएंगे। आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरक्षा के भई पुख्ते इंतजाम किए जा रहे हैं। राजधानी छावनी में तब्दील हो गई है।

पीएम मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी

इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे। जहां उन्होंने नेशनल वॉर मेमोरियल में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

https://twitter.com/AHindinews/status/2015647744682295770

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फहराया तिरंगा

अपने आवास पर गणतंत्र दिवस 2026 के शुभ अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा, ” इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर मैं समस्त देशवासियों को शुमकामनाएं देता हूं और मैं ये भी निवेदन करूंगा कि 2047 आते आते हमारा भारत एक विकसित भारत के रूप में खड़ा होगा।”

सीएम धामी ने किया ध्वजारोहण

मुख्यमंत्री आवास पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। वहीं इस दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ भी दिलाई। वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं एवं राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें