Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

नंदा देवी बड़ी जात यात्रा इसी साल, डेट आई सामने, देखें पूरा शेड्यूल – Nanda Devi Badi Jaat Yatra Date

Nanda Devi Badi Jaat Yatra Date: नंदा देवी बड़ी जात के नाम से आयोजित नंदा राजजात यात्रा इसी साल की जा रही है। जिसकी अब डेट भी सामने आ गई है। आज यानी बंसत पंचमी के पावन अवसर पर नंदा देवी बड़ी जात यात्रा की डेट का ऐलान किया गया। इसी साल 5 सितंबर से बड़ी जात की यात्रा का आयोजन होगा।

5 सितंबर को होगी नंदा देवी बड़ी जात यात्रा chamoli nanda devi badi jaat yatra date

नंदा देवी बड़ी जात के नाम से आयोजित की जा रही नंदा राजजात यात्रा इसी साल 2026 में आयोजित होगी। पांच सितंबर, 2026 को नंदा अपने सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर से कैलाश के लिए विदा होगी।इसी साल माता ने कैलाश जाने की इच्छा जताई है। मां अपने मुख्य अवतारी पुरुष पर अवतरित होकर जाएंगी। नीचे देखिए पूरा शेड्यूल:-

ये भी पढ़ें:- आखिरकार खत्म हुआ इंतजार!, 2027 में ही होगी श्रीनंदा देवी राजजात – Nanda Devi Rajjat

chamoli nanda devi badi jaat yatra date

21 दिन की यात्रा

इसको लेकर तैयारियां भी तेज हो गई हैं। ऐसे में बड़ी जात यात्रा समिति ने नंदा की बड़ी जात का 21 दिन के कार्यक्रम का भी ऐलान कर दिया है। बताते चलें कि बसंत पंचमी के पावन अवसर पर नंदा की बड़ी जात यात्रा का दिनपट्टा कार्यक्रम प्रस्तावित हुआ। जिसके लिए सुबह आठ बजे से ही विशेष पूजाएं हुई।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें