Big NewsUttarakhand Chamoli News

आखिरकार खत्म हुआ इंतजार!, 2027 में ही होगी श्रीनंदा देवी राजजात – Nanda Devi Rajjat

Nanda Devi Rajjat 2026 date: आखिरकार नंदा देवी राजजात की डेट को लेकर संशय खत्म हो गया है। 2027 में ही श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा होगी। नौटी में राजकुंवर डॉ राकेश कुंवर ने इसका ऐलान कर दिया है। अगले साल बसंत पंचमी के पावन अवसर पर इसका दिनपट्टा जारी होगा। इसको लेकर सरकार से एक साल में व्यवस्था बनाने की मांग की गई है।

nanda-devi-raj-jat-yatra-1

आखिरकार खत्म हुआ इंतजार!, 2027 में होगी श्रीनंदा देवी राजजात Nanda Devi Rajjat 2026 date

दरअसल बृहस्पतिवार शाम को कासुंवा से राजकुंवर मनौती की छंतोली लेकर नौटी के लिए रवाना हुए। आज बसंत पंचमी के दिन सुबह से ही मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान शुरू किए गए। मंदिर परिसर में दोपहर के समय राजकुंवर श्रीनंदा राजजात की डेट का ऐलान किया गया। जिसमें राजकुंवर डॉ राकेश कुंवर ने 2027 में ही नंदा राजजात कराने की घोषणा की। जिसके बाद छंतोली शैलेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुई।

बसंत पंचमी 2027 को दिनपट्टा होगा जारी

आपको बता दें कि हिमालीय सचल महाकुंभ श्रीनंदा देवी राजजात हर बारह साल में होती है। इसकी तैयारियां दो सालों से की जा रही थी। लेकिन मलमास और व्यवस्थाओं के कारण देरी होने से राजाजात समिति ने इस साल ये यात्रा स्थगित करने का फैसला लिया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें