Uttarakhand Chamoli News

आज वसंत पंचमी पर बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि का होगा ऐलान- Badrinath Dham Doors Opening Date 2026

Badrinath Dham Doors Opening Date 2026: आज यानी 23 जनवरी 2026 को वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख का ऐलान किया जाएगा।

बता दें कि गुरुवार को डिम्मर से डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के सदस्य गाडू घड़ा के साथ ऋषिकेश पहुंचे। जहां आज यानी शुक्रवार को पुजारी गाडू घड़ा लेकर नरेंद्रनगर राज दरबार के लिए रवाना होंगे। जहां पर परंपरा अनुसार भगवान बदरीविशाल धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होगी।

आज बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि का होगा ऐलान- Badrinath Dham Doors Opening Date 2026

वसंत पंचमी के अवसर पर परंपरा अनुसार आज नरेंद्रनगर राजमहल में बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि का ऐलान किया जाएगा। श्रीबदरीश डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी ने बताया कि वसंत पंचमी की सुबह डिमरी पुजारी ऋषिकेश से नरेंद्र नगर राजदरबार गाडू घड़ा लेकर पहुंचेंगे।

जहां पूजा के बाद महाराजा मनुजेंद्र शाह पंचांग भगवान बदरीविशाल के कपाट खुलने, भगवान के महाभिषेक में प्रयुक्त होने वाले लिए तिलों के तेल को पिरोने और गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा की तिथि घोषित करेंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें