Udham Singh Nagar NewsBig News
BJP के इस विधायक की बढ़ी मुश्किल: सरकारी जमीन पर बनाया घर, प्रशासन ने चस्पा किया नोटिस

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा विधायक अरविंद पांडे पर सरकारी जमीन हड़प कर घर बनाने के आरोप लगे हैं। जिला प्रशासन ने विधायक के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है।
अरविंद पांडे पर सरकारी जमीन हड़प कर घर बनाने के आरोप
जानकारी के मुताबिक पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा विधायक अरविंद पांडे ने सरकारी जमीन हड़प कर अपना घर बनाया है। जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए विधायक के घर पहुंचकर नोटिस चस्पा कर दिया है।
नहीं थम रही अरविंद पांडे की मुश्किलें
बता दें पिछले कुछ समय से भाजपा विधायक अरविंद पांडे की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पूर्व में दो पीड़ितों से सामने आकर अरविंद पांडे पर जमीन पर अवैध तरीके से कब्ज़ा करने के आरोप लगा चुके हैं। जिसके बाद अब जिला प्रशासन के इस एक्शन से हड़कंप मचा हुआ है।
ये भी पढ़ें: अरविंद पांडे की बढ़ी मुश्किलें, अब इस BJP नेता ने लगाए जमीन कब्जाने के आरोप