Big NewsUdham Singh Nagar News

किच्छा विधायक के बेटे पर नकाबपोश बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे सौरभ बेहड़ के ऊपर बीती देर शाम तीन नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद उन्हें निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

किच्छा विधायक के बेटे पर नकाबपोश बदमाशों ने किया जानलेवा हमला

घटना रविवार देर शाम की है। कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे सौरभ बेहड़ पर नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। बता दें सौरभ रुद्रपुर वार्ड नंबर 39 के पार्षद भी हैं। घटना के बाद आनन-फानन में उन्हें रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है. उधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और राजनीतिक दलों से जुड़े कई नेता मौके पर पहुंच गए। आवास विकास चौकी पुलिस घटना की तहकीकात में जुट चुकी है। पुलिस टीम घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।

घर से चौकी जाने की बात कहकर निकला था पार्षद सौरभ: MLA

विधायक ने बताया कि उनका बेटा सौरभ यह कहकर घर से निकला था कि वह आवास विकास पुलिस चौकी जा रहा है। रास्ते में, मोटरसाइकिल पर सवार नकाबपोश लोगों ने उसे बेरहमी से पीट दिया। जानकारी के अनुसार, सौरभ बेहर हाल ही में हुए एक विवाद को सुलझाने के लिए ट्रांजिट कैंप पुलिस स्टेशन जा रहा था, तभी उस पर यह हमला हो गया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें