UttarakhandAnkita Bhandari NewsBig NewsUttarakhand Congress

Ankita case: CBI जांच की संस्तुति के बाद भी कांग्रेस असंतुष्ट, कहा कठपुतली की तरह काम करती है CBI और ED

अंकिता भंडारी हत्याकांड ने पूरे राज्य में लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। बीते दिनों पहले अंकिता के माता-पिता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर CBI जांच की मांग की थी। जिसके बाद सीएम धामी ने इस पूरे मामले की CBI जांच की सिफारिश की है। हालांकि, CBI जांच के आदेश के बाद भी महिला कांग्रेस असंतुष्ट दिख रही है।

कठपुतली की तरह काम करती है CBI और ED: रौतेला

उत्तराखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला का कहना है कि सरकार ने CBI जांच का आदेश दिया है, लेकिन वे इस फैसले से अभी भी संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने मांग की है कि अंकिता भंडारी मामले में CBI जांच किसी मौजूदा हाईकोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में होनी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि CBI और ED अभी केंद्र सरकार की कठपुतली की तरह काम कर रही हैं।

CBI कर सकती है VIP का नाम छिपाने की कोशिश

ज्योति रौतेला ने कहा कि अंकिता भंडारी मर्डर केस में CBI जांच में शामिल VIP का नाम छिपाने के लिए हेरफेर किया जा सकता है। इसलिए, उन्होंने मांग की कि जांच सिर्फ़ हाई कोर्ट के मौजूदा जज की देखरेख में ही की जाए। उन्होंने यह भी घोषणा की कि महिला कांग्रेस उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ़ हिंसा की पिछली घटनाओं के खिलाफ़ एक अभियान शुरू करेगी।

ये भी पढ़ें: अंकिता केस: CBI जांच की संस्तुति पर सामने आई उर्मिला की प्रतिक्रिया, बोली दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें