Entertainmenthighlight

The Bluff में प्रियंका चोपड़ा का धमाकेदार अवतार!, खून से लथपथ दिखीं एक्ट्रेस, हाथ में बंदूक

Priyanka Chopra Film The Bluff: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपने फैंस को हैरान करने वाली हैं। अभिनेत्री की अपकमिंग फिल्म ‘द ब्लफ’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में ‘ब्लडी मैरी’ का किरदार निभा रही है। जो उनके बाकी किरदारों से काफी अलग होगा। चलिए जानते है कि मां, रक्षक और समुद्री डाकू के इर्द गिर्द घूमने वाली ये फिल्म कब और कहां रिलीज होगी?

priyanka chopra

‘द ब्लफ’ में प्रियंका चोपड़ा का धमाकेदार अवतार! Priyanka Chopra The Bluff

फिल्म ‘द ब्लफ’ में वो एकदम नए और दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके कई सारे रूप देखने को मिलेंगी। इस फिल्म से वो एक बार फिर साबित करेंगी कि वो नए और चैलेजिंग रोल करने से नहीं डरती हैं।

priyanka chopra

खून से लथपथ दिखीं एक्ट्रेस, हाथ में बंदूक

प्रियंका की ये फिल्म एक एक्शन थ्रिलर होने वाली है। जिसमें समुद्री लुटेरों की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में प्रियंका का रोल एर्सेल बॉडन का है।

priyanka chopra

जो पहले ‘ब्लडी मैरी’ के नाम से जानी जाती थी। पास्ट में वो एक खतरनाम समुद्री डाकू थी।

priyanka chopra

प्रियंका ने फिल्म से कुछ सीन किए शेयर

इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका ने फिल्म के कुछ सीन की झलक दिखाई है। एक तस्वीर में तो वो खून से लथपथ नजर आ रही हैं।

priyanka chopra

इसके अलावा एक में वो हथियार थाने लड़ाई के लिए तैयार भी दिखाई दे रही हैं। अन्य में वो तलवार लिए लड़ रही है। तो वहीं एक फोटो में वो खाने की मेज पर फैमिली के साथ नजर आ रही हैं।

priyanka chopra

कब और कहां रिलीज होगी फिल्म? The Bluff Release Date

प्रियंका का इसमें एक्शन के साथ-साथ इमोशन भी दिखाई देगा। ऐसे में रिलीज से पहले उन्होंने फैंस के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है। जो कि 25 फरवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

priyanka chopra

“मां… रक्षक… समुद्री डाकू, ब्लडी मैरी से मिलिए”- Priyanka Chopra

सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें धडल्ले से वायरल हो गई। फैंस उनका नया रूप देखकर काफी खुश हैं।

priyanka chopra

तस्वीरों को शेयर कर प्रियंका ने लिखा, “मां… रक्षक… समुद्री डाकू, ब्लडी मैरी से मिलिए. ‘द ब्लफ’ 25 फरवरी 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button