Dehradun NewsHighlight

हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद जॉर्ज एवेरेस्ट मार्ग पर अवैध एंट्री फीस, DM से की कार्रवाई की मांग

हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेशों के बावजूद जॉर्ज एवेरेस्ट, मसूरी जाने वाली सार्वजनिक सड़क पर अवैध रूप से प्रवेश शुल्क वसूले जाने और पर्यटकों को रोके जाने के गंभीर मामले को लेकर मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन दिया है।

जॉर्ज एवेरेस्ट सड़क पर अवैध वसूली का आरोप

मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति के संयोजक लूशुन टोडरिया ने कहा कि हाईकोर्ट द्वारा स्पष्ट रूप से सार्वजनिक सड़क पर किसी भी प्रकार का प्रवेश शुल्क वसूलना अवैध घोषित किया गया है, इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर आदेशों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है। समिति ने दोषी व्यक्तियों और संस्थाओं के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

dehradun news
समिति ने DM को सौंपा ज्ञापन

समिति का आरोप पर्यटकों के साथ किया जा रहा दुर्व्यवहार

टोडरिया ने कहा पर्यटकों के साथ दुर्व्यवहार, जबरन रोके जाने और मानसिक की लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं, जो न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि राज्य की पर्यटन छवि को भी नुकसान पहुँचा रही हैं। लूशुन ने कहा कि अवैध रूप से वसूले जा रहे प्रवेश शुल्क पर तत्काल रोक लगाई जाए वरना स्थानीय लोगों के साथ जार्ज एवरेस्ट में ही कंपनी का घेराव किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें