International NewsHighlight

वाह!, Donald Trump ने खुद को ही बता दिया ‘Venezuela का कार्यवाहक राष्ट्रपति’, पोस्ट वायरल

Donald Trump Claims Venezuela Presidency: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस वक्त सुर्खियों में बने हुए है। वेनेजुएला पर उनकी कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी बीच अब उन्होंने चौंकाने वाला दावा किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल में एक पोस्ट पर खुद को ही वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति बता दिया है। सोशल मीडिया पर उनका ये पोस्ट आग की तरह फैल रहा है।

वाह!, डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को ही बता दिया ‘वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति Donald Trump Claims Venezuela Presidency

आपको बता दें कि इसी महीने के शुरुआत में अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला किया। जिसके बाद उसके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को भी गिरफ्त में ले लिया। मादुरो के साथ उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस को भी बंधी बनाकर न्यूयॉर्क ले जाया गया। जहां उसपर नार्को-टेररिज्म की साजिश के आरोप लगाए गए।

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बनाया था बंधक

ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका “वेनेजुएला को तब तक चलाएगा जब तक हम एक सुरक्षित, सही और समझदारी वाला ट्रांज़िशन नहीं कर लेते। हम यह जोखिम नहीं ले सकते कि कोई और वेनेजुएला पर कब्ज़ा कर ले जिसके मन में वेनेजुएला के लोगों का हित न हो।”

मिलियन बैरल तेल भेजने की घोषण

इसी के बाद वेनेजुएला की वाइस प्रेसिडेंट और तेल मंत्री, डेल्सी रोड्रिग्ज पर देश की कमान सौंपी गई। बीते हफ्ते उन्होंने देश की अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। जिसके बाद ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका को वेनेजुएला 30 से 50 मिलियन बैरल तेल देगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें