Big NewsNational

प्रेमानंद जी महाराज के फ्लैट में लगी भीषण आग, मची चीख पुकार Premanand ji Maharaj Flat caught Fire

Premanand ji Maharaj Flat caught Fire: उत्तर प्रदेश के मथुरा से प्रेमानंद जी महाराज से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां वृंदावन के छटीकरा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण शरणम् सोसाइटी में संत प्रेमानंद जी महाराज के फ्लैट संख्या 212 में भीषण आग लग गई। जिससे रविवार सुबह अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।हालांकि इसी घटना के दौरान महाराज के सेवादारों द्वारा स्थानीय लोगों, पत्रकारों और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की गई। जिसने ये मामला और भी ज्यादा गरमा गया।

प्रेमानंद जी महाराज के फ्लैट में भीषण आग Premanand ji Maharaj Flat caught Fire

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार फ्लैट में अचानक धुआं और आग की लपटें देखने को मिली। जिससे आस-पास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग मदद करने के लिए दौड़े।

हालांकि गनीमत ये रही कि प्रेमानंद महाराज वहां नहीं थे। बीते एक महीने से श्री राधाहित कैलिकुंज में प्रेमानंद जी निवास कर रहे हैं। जिससे बड़ी अनहोनी होने से टल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।

पत्रकारों व स्थानीय लोगों से अभद्रता

आग के बीच तनाव तब बढ़ा जब महाराज के सेवादारों ने कवरेज कर रहे पत्रकारों और स्थानीय लोगों को रोकना शुरू कर दिया। कई रिपोर्ट्स की माने तो कई लोगों के मोबाइल तक छीन लिए गए। पुलिसकर्मियों के साथ भी बदतमीजी की गई।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें