Dehradun NewsAnkita Bhandari NewsBig NewsGanesh Godiyal

Ankita bhandari case: कांग्रेस ने खड़े किए CM की प्रेस वार्ता पर सवाल, बोले कई सवाल अब भी अनुत्तरित

Ankita bhandari case: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अंकिता भंडारी मामले को लेकर की गई हालिया प्रेस वार्ता पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूरी तैयारी के साथ पत्रकार वार्ता में आए थे, लेकिन इसके बावजूद कई अहम सवाल आज भी अनुत्तरित हैं।

सरकार के ब्यूरोक्रेट्स दे रहे सफाई

गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस ने कल जो प्रश्न उठाए थे, वे आज भी उतने ही जायज हैं, लेकिन सरकार की ओर से उनका सीधा जवाब नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कई ब्यूरोक्रेट्स अंकिता मामले में सफाई दे रहे हैं, जबकि असली सवालों से बचा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: CM Dhami’s press conference: अंकिता भंडारी मामले पर कही ये बड़ी बातें

रिसोर्ट पर किसके आदेश पर बुलडोजर चलाया: गोदियाल

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि अंकिता भंडारी का शव नहर से बरामद होने के बाद रिसोर्ट पर किसके आदेश पर बुलडोजर चलाया गया। उन्होंने यह भी पूछा कि इस मामले में SIT के तहत 90 से अधिक लोग गवाह बने, लेकिन आखिरकार कितने गवाहों ने अपनी गवाही दी, इसकी जानकारी सरकार क्यों नहीं दे रही है।

गणेश गोदियाल ने दोहराई CBI जांच की मांग

गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी रिटायर जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग करती है, ताकि पूरे मामले का सच सामने आ सके। उन्होंने कहा कि दिवंगत अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी जांच बेहद जरूरी है और सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें