Nainital NewsHaldwani NewsHighlight

नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन: 83 लाख की स्मैक बरामद, हल्द्वानी पुलिस ने की साल की बड़ी कार्रवाई

नैनीताल में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने 83 लाख की स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

83 लाख की स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस वार्ता का जानकारी दी है। काठगोदाम पुलिस ने 275 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत 83 लाख रुपए बताई जा रही है।

नानकमत्ता का रहने वाला है तस्कर

बता दें पुलिस की ये कार्रवाई साल की बड़ी कार्रवाई में से एक है। तस्कर की पहचान मंजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि मंजीत उधमसिंह नगर के नानकमत्ता का रहने वाला है।

26 नशीले इंजेक्शन बरामद

उधर बनभूलपुरा में भी पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अभिषेक आर्य निवासी मुखानी क्षेत्र के रूप में हुई है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने अभिषेक के पास से 26 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें