Nainital NewsHighlight

उत्तराखंड हाईकोर्ट को मिला नया एडिशनल जज, वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ साह की नियुक्ति

उत्तराखंड हाईकोर्ट को एक और अतिरिक्त न्यायाधीश मिल गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ साह को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का एडिशनल जज नियुक्त किया गया है।

उत्तराखंड हाईकोर्ट को मिला नया एडिशनल जज

नैनीताल हाईकोर्ट को एक और एडिशनल जज मिल गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ साह को हाईकोर्ट का एडिशनल जज नियुक्त किया गया है। इस संबंध में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय की ओर से औपचारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है।

HC में लंबे समय से प्रैक्टिस कर रहे थे सिद्धार्थ साह

सिद्धार्थ साह लंबे समय से नैनीताल हाईकोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस कर रहे हैं। न्यायिक मामलों में उनकी गहरी समझ, संवैधानिक कानून और प्रशासनिक मामलों में मजबूत पकड़ के लिए उन्हें जाना जाता है।

ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट में बोले नैनीताल ADM, हुजूर अंग्रेजी नहीं आती, कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें