Big NewsInternational News

World War III Warning: ‘मादुरो को छोड़ो वरना…’, तानाशाह किम जोंग उन ने ट्रंप को दे डाला अल्टीमेटम

World War III Warning: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने वेनेजुला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो (Nicolás Maduro) के साथ जो किया है वो तो सब जानते ही है। अब उनकी भनक प्योंगयांग तक चली गई है। मादुरो को बंधक बनाकर अमेरिका ले आना दुनिया के तानाशाह किम जोंग उन(Kim Jong Un) को पसंद नहीं आया। तानाशाह ने मादुरो को रिलीज करने की मांग की है। ऐसा ना होने पर अमेरिका को अल्टीमेटम भी दे दिया है।

Donald Trump

World War III Warning: तानाशाह किम जोंग उन ने ट्रंप को दे डाला अल्टीमेटम

किम जोंग उन के सब्र का बांध अब टूटता नजर आ रहा है। इसी को लेकर उत्तर कोरिया से एक ऑफिशियल बयान जारी किया गया है। जिसमें किम जोंग उन ने ट्रंप को तीरे विश्व युद्ध की धमकी डे डाली। इस बयान के बाद वॉशिंगटन में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। बता दें कि इससे पहले रूस ने भी एक बयान जारी किया था। जिसमें कुछ इसी तरह की चेतावनी थी।

नॉर्थ कोरिया के किम जोंग उन ने कहा ये

न्यूज एजेंसी एशिया न्यूज हब के मुताबिक सीधे तौर पर किम जोंग उन ने ट्रंप को ललकारा है। उन्होंने कहा कि “यह दमनकारी नीति दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध (World War III) की ओर ले जाएगी।” किम ने मादुरो की रिलीज की मांग के साथ-साथ अमेरिका को अल्टीमेटम भी दे दिया है। किम ने कहा कि अगर वेनेजुएला के राष्ट्रपति को तुरंत नहीं छोड़ा तो इसका परिणाम विनाशकारी होंगा।

रुस भी दे चुका है वार्निंग

बताते चलें कि किम से पहले रूस की तरफ से भी कुछ ऐसा ही रिएक्शन मादुरो की गिरफ्तारी के बाद सामने आया था। रूसी फेडरेशन काउंसिल के डिप्टी स्पीकर कोंस्टेंटिन कोसाचेव ने टंप के हमले को अवैध बताया। रूस की विदेश मंत्रालय प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने ये साफ कहा ता कि इस आक्रामकता को रूस मूक दर्शक बनकर नहीं देखेगा।

वेनेजुएला में क्या चल रहा है?

फिलहाल आप ये जान लें कि अमेरिका ने मादुरो को उसके घर से उठा लिया। दावा किया गया कि वो न्यूयॉर्क के रास्ते में हैं। मादुरो की गिरफ्तारी की जानकारी भी ट्रंप ने खुद ही दी। उन्होंने बताया कि मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस को अरेस्ट किया गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें