Big NewsAnkita Bhandari NewsDehradun News

अंकिता भंडारी हत्याकांड: सड़कों पर उतरे सभी विपक्षी दल, किया सीएम आवास कूच, पुलिस से हुई नोंक-झोंक

अंकिता भंडारी प्रकरण पर सीबीआई जांच की मांग को लेकर सभी दल आज सड़कों पर उतर गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने सीएम आवास कूच का प्रयास किया।

CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे सभी विपक्षी दल

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में CBI जांच की मांग को लेकर आज विभिन्न संगठनों के लोगों ने देहरादून में प्रदर्शन किया। विभिन्न सामाजिक संगठनों और विपक्षी राजनीतिक दल सीएम आवास कूच के लिए निकले। रास्ते में पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान उनकी पुलिस से नोंक-झोंक भी हुई।

CBI investigation

ये भी पढ़ें: अंकिता भंडारी केस पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा खुलासा, VIP एंगल को लेकर कही ये बड़ी बात

विपक्ष ने की CBI जांच की मांग

सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का कहना है कि उनका यह प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित होना था। लेकिन पुलिस की ओर से हुई धक्का-मुक्की की चलते हालत बिगड़ने की संभावना बन गई। विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों ने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण केस मे नए आरोपों के बाद अब इस मामले की फिर से जांच करने की आवश्यकता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें