Nainital NewsBig NewsHaldwani News

हल्द्वानी में गौलापार के जगतपुर में दयनीय स्थिति में मिला शव, नहीं हो पाई पहचान

हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है। गौलापार के जगतपुर में जंगल से दयनीय स्थिति में शव बरामद हुआ है। घटना के बाद से आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है।

हल्द्वानी में गौलापार के जगतपुर में दयनीय स्थिति में मिला शव

घटना रविवार की है। जानकारी के अनुसार एक मजदूर ने पुलिस और वन विभाग को शव जंगल में होने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल घटनस्थल पर पहुंची। जिसने भी शव देखा उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। प्रथमदृष्टया शव वन विभाग के किसी कर्मचारी का लग रहा है। जिस पर किसी जंगली जानवर ने हमला किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की खबर लिखे जाने तक पहचान नहीं हो पाई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें