Big NewsNational

बधाई, इस तारीख से चलेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, जानें कितना होगा किराया?- Bullet Train

Bullet Train: दुनियाभर में भारतीय रेलवे चौथी सबसे बड़ी रेल व्यवस्था है। रोज करोड़ों यात्री ट्रेन से सफर कर अपनी मंजिल पर पहुंचते है। रेलवे भी समय-समय पर यात्रियों को सुविधाए और बेहतर तकनीक देने का प्रयास करता रहता है। ऐसे में अब इस सफर में एक नया और फास्ट अध्याय जुड़ने वाला है। जल्द ही देश में पहली बुलेट ट्रेन दौड़ती नजर आने वाली है।

15 अगस्त 2027 से शुरू होगी Bullet Train

दरअसल न्यू इयर पर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने ये साफ किया कि भारत को उसकी पहली बुलेट ट्रेन साल 15 अगस्त 2027 तक मिल जाएगी। जिससे शहरों के बीच की कनेक्टिविटी में भी बड़ा बदलाव आएगा। शुरुआत में इसे गुजरात के सूरत से बापी के बीच चलाया जाएगा। पहले चरण में सूरत से बिलिमोरा के बीच ये दौड़ेगी। जिसके बाद वापी से सूरत का सेक्शन खोला जाएगा।

पहली बार किस राज्य में चलेगी बुलेट ट्रेन?

जिसके बाद वापी से अहमदाबाद तक, ठाणे से अहमदाबाद तक और आखिर में मुंबई से अहमदाबाद तक पूरा हाईस्पीड कॉरिडोर चालू किया जाएगा। रेल मंत्री ने मजाकिया अंदाज में कहा कि लोग अभी से तैयार हो जाए। बुलेट ट्रेन ज्यादा दूर नहीं है।

कितना हो सकता है बुलेट ट्रेन का किराया?

अब लोगों के मन में सवाल होगा कि इसका किराया कितना है? तो बता दें कि इसकी अभी आधिकारिक तौर पर कोई कीमत सामने नहीं आई है। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि मुंबई से अहमदाबाद तक इसका किराया 3000-5000 के बीच हो सकता है। संभावना है कि इसकी कीमत हवाई यात्रा से सस्ती रहने वाली है। सरकार की कोशिश रहेगी कि इसका टिकट मिडिल क्लास भी अफोर्ड कर पाए।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें