Big NewsInternational News

भयानक भुखमरी से जूझ रहा पड़ोसी देश!, मुश्किल में करोड़ों लोग, जानें कारण- Afghanistan Hunger Crisis

Afghanistan Hunger Crisis: इस वक्त पड़ोसी देश अफगानिस्तान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। वहां के लाखों लोग इस वक्त संघर्ष कर रहे हैं। इस देश के जीने का सहारा मानवीय मदद थी। लेकिन वो भी धीरे-धीरे खत्म हो रही है।

अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति (ICRC) के अनुसार, 2025 में अफगानिस्तान 2.29 करोड़ आबादी वाला देश है। इसकी आधी जनसंख्या को मानवीय सहायता की जरूरत पड़ी है। मललब साफ है कि यहां के करोड़ों लोग बिना बाहरी मदद के अपना पेट तक नहीं भर सकते।

भयानक भुखमरी से जूझ रहा पड़ोसी देश! Afghanistan Hunger Crisis

दरअसल अफगानिस्तान में अंतरराष्ट्रीय फंडिंग में भारी कटौती हुई है। अमेरिका समेत कई और देशों ने भी अफगानिस्तान को सहायता देनी कम कर दी है। जिससे वर्ल्ड फूड प्रोग्राम जैसे संगठन भी यहां सीमित संसाधनों के साथ काम कर रहे हैं।

मुश्किल में करोड़ों लोग, जानें कारण

संयुक्त राष्ट्र के खाद्य कार्यक्रम ने चेताया है कि इस सर्दी कम से कम 1.7 करोड़ अफगान गंभीर भूख से जूझ रहे हैं। इस संख्या में पिछले साल के मुकाबले 30 लाख का इजाफा हुआ है। ठंड, बेरोजगारी और महंगाई ने हालात बद से बत्तर कर दिए है।

पहले ही अफगानिस्तान कमजोर अर्थव्यवस्था से जूझ रहा है। उसके ऊपर से भूंकप और सूखे की मार भी पड़ोसी देश झेल रहा है। लाखों शरणार्थियों की वापसी ने भी इस हालात में इजाफा करने में मदद किया है। आलम ये है कि रहने, इलाज करने और यहां तक की खाने के लिए भी संसाधनों की कमी पड़ रही हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें