Big NewsAnkita Bhandari NewsUttarakhand

अंकिता भंडारी हत्याकांड: BJP नेता दुष्यंत गौतम ने गृह सचिव को लिखा लेटर, ऑडियो हटाने की मांग

उत्तराखंड में एक बार फिर अंकिता भंडारी हत्याकांड का मामला गरमाया हुआ है। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड मामलों के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम का नाम भी सामने आ रहा है। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ी चीजों में उनके नाम को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। राज्य सरकार से उन्होंने मांग की जल्द से जल्द इन सभी चीजों को सोशल मीडिया से हटाया जाए। साथ ही इसके आगे प्रसारण पर रोक लगाई जाए।

अंकिता भंडारी हत्याकांड: दुष्यंत गौतम ने उत्तराखंड के गृह सचिव को लिखा पत्र

इसी को लेकर गौतम ने उत्तराखंड के गृह सचिव शैलेश बगौली को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और टीवी चैनलों को स्पष्ट निर्देश देने का अनुरोध किया है। उनका कहना है कि लोग जानबूझकर उनके खिलाफ झूठी और भ्रामक सामग्री फैला रहे है। जिससे उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि खराब हो सके।

dushyant gautam
dushyant gautam

फर्जी ऑडियो और वीडियो फैलाई जा रही

गौतम ने अपने इस लेटर में आरोप लगाया कि उनके खिलाफ एक सुनियोजित साजिश हो रही है। जिसके तहत फर्जी ऑडियो और वीडियो तैयार किए गए हैं और फिर उन्हें वायरल कर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इन ऑडियो और वीडियो को उन्हें झूठा, दुर्भावनापूर्ण और कानून के दायरे में आने वाला मामला बताया है।

सुरेश राठौर की कथित पत्नी उर्मिला सनावर ने की थी वीडियो और ऑडियो लीक

आपको बता दें कि ये पूरा विवाद हरिद्वार के ज्वालापुर से पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी उर्मिला सनावर द्वारा किया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो और ऑडियो वायरल की। जिसके बाद से ही ये पूरा विवाद शुरू हुआ। इसमें उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड के जुड़े कई आरोप लगाए।

अंकिता भड़ारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम का किया खुलासा

साथ ही जिस वीआईपी के नाम की काफी टाइम से चर्चा हो रही थी उसका नाम भी उजागर किया। उन्होंने बताया कि वो वीआईपी और कोई नहीं बल्कि ‘गट्टू’ है।

इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इसमें जहां कांग्रेस निष्पक्ष जांच के लिए इस मामले को सीबीआई को सौपने की बात कह रही है। तो वहीं बीजेपी ने इन आरोपों को निराधार बताया है। साथ ही उर्मिला सनावर की भूमिका को संदिग्ध करार दिया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें