Dehradun NewsBig News

UKSSSC पेपर लीक मामला, CBI ने लिया बड़ा एक्शन, यहां पढ़ें

UKSSSC पेपर लीक मामले में सीबीआई (CBI) ने बड़ा एक्शन लिया है। सोमवार को सीबीआई ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है।

CBI ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिए हैं। बता दें 21 सितंबर 2025 को UKSSSC की ओर से स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई थी।

बहन को भेजी थी प्रश्नपत्र की फोटो

परीक्षा के दौरान खालिद ने प्रश्नपत्र की फोटो लेकर अपनी बहन सबीहा को भेजी थी। साबिया ने ये तस्वीरें सहायक प्रोफेसर सुमन को भेजी थी, जो उस समय टिहरी के शहीद श्रीमति हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय में कार्यरत थी। CBI ने आरोपी खालिद, सबीहा और सुनाम को गिरफ्तार किया था। अब सीबीआई ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है।

ये भी पढ़ें: UKSSSC पेपर लीक मामला, CBI ने किया बॉबी पंवार को तलब

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें