NainitalBig News

हल्द्वानी में अब तक की सबसे बड़ी लूट: राधिका ज्वेलर्स से 1 करोड़ से ज्यादा का सोना-चांदी गायब, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी शहर में अब तक की सबसे बड़ी चोरी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्र में स्थित राधिका ज्वेलर्स से 1 करोड़ रुपए से अधिक का सोना और चांदी चोरी होने की पुष्टि हुई है। चोरों ने न सिर्फ कीमती जेवरात पर हाथ साफ किया, बल्कि शोरूम में रखी नकदी भी ले उड़े।

हल्द्वानी में अब तक की सबसे बड़ी लूट

बताया जा रहा है चोरी इतनी सुनियोजित तरीके से की गई है कि प्रथम दृष्टया किसी बड़े और पेशेवर गैंग की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता। चोरों ने शोरूम में मौजूद एक बड़ी तिजोरी को काटने का भी प्रयास किया, हालांकि वह पूरी तरह टूटने से बच गई। अगर तिजोरी टूट जाती, तो नुकसान और भी ज्यादा हो सकता था।

ज्वेलरी शोरूम के बगल में चल रहा था निर्माण कार्य

जानकारी के अनुसार, ज्वेलरी शोरूम के बगल में एक दुकान का निर्माण कार्य चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि उसी निर्माण स्थल का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। निर्माण कार्य की आड़ में शोरूम तक पहुंच बनाना चोरों के लिए आसान हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ें: कमल ज्वैलरी शोरुम में लूट का प्रयास करने वाला आरोपी अरेस्ट, लंबे समय से चल रहा था फरार

बाहरी गैंग की संलिप्तता की जताई जा रही आशंका

मौके पर सीओ अमित कुमार सहित पुलिस की कई टीमें पहुंचीं और शोरूम व आसपास के क्षेत्र की गहन जांच-पड़ताल शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह चोरी सामान्य वारदात नहीं लगती और इसमें बाहरी गैंग की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। ।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button