UttarakhandBig News

BJP के आधिकारिक पेज पर हरीश रावत का AI वीडियो मामला, दी FIR की चेतावनी

बीजेपी के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जनरेट किया वीडियो मामला अब गर्माता जा रहा है। हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। साथ ही वीडियो को डिलीट करने की चेतावनी दी है।

हरदा बोले झूठा नैरेटिव गढ़ने का किया जा रहा दुष्प्रयास

हरीश रावत ने आक्रोश जताते हुए कहा कि ‘क्या अब राजनीति में सच की कोई जगह नहीं बची है’। उन्होंने भाजपा पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लोग अपने झूठ के लिए राज्य की जनता से माफी मांगें। हरदा ने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ AI का सहारा लेकर जो झूठा नैरेटिव गढ़ने का दुष्प्रयास किया जा रहा है, अगर उसे तुरंत डिलीट नहीं किया गया और सार्वजनिक रूप से वापस नहीं लिया गया, तो यह भाजपा और तथाकथित धाकड़ धामी की असलियत को उजागर करता है।

हरीश रावत ने दी FIR की चेतावनी

हरदा ने सवाल उठाया कि यह कैसी भाजपा है, जिसके आधिकारिक पेजों पर केवल झूठ ही झूठ परोसा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ झूठ के सहारे राजनीतिक प्रहार किए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस झूठ के लिए सार्वजनिक रूप से क्षमा नहीं मांगी गई और वीडियो नहीं हटाया गया, तो वे विवश होकर संबंधित लोगों के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराएंगे। इसके साथ ही साइबर क्राइम के अंतर्गत भी मुकदमा दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया जाएगा।

BJP कार्यालय जाकर झूठी राजनीति का पर्दाफाश करूंगा: हरदा

हरीश रावत ने यह भी कहा कि वे यहीं नहीं रुकेंगे, बल्कि लगातार सात दिनों तक भाजपा कार्यालय जाकर इस झूठी राजनीति का पर्दाफाश करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने 2017 का घाव भी सह लिया और 2022 का घाव भी सह लिया, लेकिन अब 2027 के लिए जिस तरह झूठ के सहारे उन पर आक्रमण किया जा रहा है, उसे वे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें: BJP ने शेयर किया हरदा का AI वीडियो, कांग्रस ने लगाया समाज को बांटने का आरोप

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें