
नैनीताल से बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में निगलाट के पास पर्यटकों की कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन सैलानियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए।
कैंची धाम के पास हुए हादसे में तीन की मौत
हादसा गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे के आसपास का बताया है। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में निगलाट के पास पर्यटकों की अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में यूपी के तीन महिला पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में गुजरात के पर्यटक शामिल हैं।
पहाड़ों में घूमने आए थे पर्यटक
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर खाई से निकालकर अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार भवाली से कैंची धाम मार्ग में पर्यटकों से भरी स्कार्पियो कार सड़क के क्रैश बैरियर तोड़कर खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान स्कॉर्पियों में कुल 9 लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार सभी लोग उत्तर प्रदेश और गुजरात के रहने वाले हैं। सभी पर्यटक घूमने के लिए पहाड़ों की ओर जा रहे थे।
घायलों का विवरण
ऋषि पटेल (7) पुत्र राहुल पटेल,
स्वाति (20 ) पुत्री भूप राम,
अक्षय (20) पुत्र उमेंद्र सिंह
ज्योति (25) पत्नी करन
करन (25) पुत्र जितेंद्र
राहुल पटेल (35) पुत्र भूपराम
मृतकों का विवरण
गंगा देवी (56) पत्नी भूप राम निवासी बरेली
बृजेश कुमारी (26) पत्नी राहुल पटेल निवासी बरेली
नैनस्ती गंगवार (24) पत्नी जयपाल सिंह