Tehri Garhwalhighlight

बिना अनुमति तैनाती क्षेत्र छोड़ने वाले शिक्षकों पर होगा एक्शन, DM ने दिए सूची तैयार करने के निर्देश

टिहरी गढ़वाल में तैनात शिक्षकों की मनमानी पर जिला प्रशासन ने अब सख्त रुख अपनाया है। बिना अनुमति तैनाती क्षेत्र छोड़ने पर जिला प्रशासन कार्रवाई करने के मूड में है।

बिना अनुमति तैनाती क्षेत्र छोड़ने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने शिक्षकों को तैनाती क्षेत्र व मुख्यालय में अनिवार्य रूप से रहने के निर्देश जारी किए हैं। बता दें शिकायतों में सामने आया था कि कई शिक्षक देहरादून व अन्य शहरों में रहकर स्कूल देर से पहुंचते और समय से पहले लौट जाते हैं।

डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

जिला प्रशासन ने इन शिकायतों को गंभीरता से लिया है। साथ ही डीएम ने साफ किया कि बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना अनुशासनहीनता मानी जाएगी। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button