Big NewsSports

Lionel Messi India Tour: मुंबई के लिए रवाना हुए मेसी, सेलेब्स के साथ खेलेंगे मैच, विराट कोहली भी करेंगे मुलाकात

Lionel Messi Goat India Tour Mumbai: फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाले लियोनल मेसी तीन दिन के ‘गोट इंडिया टूर’ पर है। 13 दिसंबर से शुरू हुआ उनका ये टूर 15 अगस्त तक चलेगा। बीते दिन वो कोलकाता पहुंचे थे। हैदराबाद के बाद अब वो मुंबई और दिल्ली भी जाएंगे। आज से उनका मुंबई टूर शुरू हो रहा है। जिसमें वो बॉलीवुड सेलीब्रेटीज के साथ फुटबॉल मैच खेलेंगे। इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली भी उनसे मुलाकात कर सकते है।

मेसी कितने बजे पहुंच जाएंगे मुंबई? Lionel Messi Goat India Tour Mumbai:

खबरों की माने तो लियोनल मेसी और लुइस सुआरेज दोपहर से कुछ समय पहले मुंबई पहुंचेगे। जहां दोपहर 3:30 बजे उनके इवेंट्स की शुरूता होगी। मुंबई पहुंचकर वो थोड़ी देर होटल में आराम करेंगे।

Lionel Messi India Tour धोनी, विराट और सचिन से होगी मुलाकात

रविवार दोपहर में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लियोनल मेसी और उनके इंटर मियामी क्लब के टीममेट्स लुइस सुआरेज व रोड्रिगो डि पॉल पहुंचेंगे। इस दौरान वो भारत के कुछ महान क्रिकेट हिस्तियों से मिल सकते है। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के शामिल होने की संभावना है।

मुंबई में मेसी का पूरा प्रोग्राम

अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनल मेसी मुंबई में फैशन शो से लेकर प्रदर्शनी मैच आदि खेलेंगे।

  • दोपहर 4.30 बजे:- क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में पैडल मैच का आयोजन(क्रिकेट के दिग्गज हो सकते है शामिल)
  • शाम 5 बजे: वानखेड़े में GOAT Cup प्रदर्शनी मैच का आयोजन। बॉलीवुड सेलीब्रेटीज लेंगे हिस्सा।
  • प्राइवेट फैशन शो का आयोजन। मेसी के यादगारों की नीलामी होगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button